Add To collaction

-साल का पहला दिन

प्रतियोगिता हेतु
दिनांक:01/01/2023
साल का पहला दिन

साल का पहला दिन 
कुछ ऐसा होना चाहिए,
मन में ना हो बैर या द्वेष कोई
 कुछ ऐसा होना चाहिए।
सूर्य की किरण जब पड़े धरती पर
उसका उजाला हर कोने में 
पहुंचना चाहिए।
साल का पहला दिन 
कुछ ऐसा होना चाहिए।।

घर में बना हो मीठा,
साथ में चाय का प्याला भी 
होना चाहिए,
साल का पहला दिन 
कुछ ऐसा होना चाहिए।।

घर में हो खुशियों का बसेरा,
आंखों में चमक हो नई उम्मीदों की,
नई हिम्मत और जोश होना चाहिए
साल का पहला दिन 
कुछ ऐसा होना चाहिए।।

शाहाना परवीन "शान"...✍️

   7
4 Comments

Varsha_Upadhyay

03-Jan-2023 08:14 PM

बेहतरीन

Reply

Sachin dev

01-Jan-2023 09:39 PM

Nice

Reply

Haaya meer

01-Jan-2023 09:34 PM

👌👌

Reply